Subscribe Us

स्मार्ट विलेज क्या है ?


Smart village Project एक योजना है जो 20 से 30 गांवों को मिलाकर एक शहर बनाने का आईडिया है जिसमें इन गांवों को मिलाकर एक स्थान पर एक स्मार्ट विलेज बनाकर लोगों को बसाया जाएगा स्मार्ट विलेज एक अच्छी योजना है स्मार्ट विलेज कब निर्माण होगा तो सभी गांव के गरीबों को इसमें बिल्कुल मुफ्त में घर मिलेंगे घर के साथ-साथ गरीबों को शिक्षा अस्पताल बाजार लाइट पेयजल आदि की सुविधाएं भी मिलेगी जो थोड़े संपन्न वर्ग के लोग हैं वह इस में दुकान खरीद सकते हैं और बड़े-बड़े किसान गांव में रहकर कृषि करेंगे क्योंकि उन्हें कृषि सही भरपूर रोजगार मिलेगा और बड़े किसानों की संख्या गांव में 10% से 20% के बीच होती है बाकी 80 % छोटे किसान होते हैं वह 80% स्मार्ट विलेज में रहेंगे और बड़े-बड़े किसान गांव में रहकर खेती करेंगे |

 

कहां कहां होगा स्मार्ट विलेज का निर्माण ?

Smart village Project का निर्माण एक स्थान विशेष पर निर्माण होकर संपूर्ण भारत स्मार्ट विलेज का निर्माण होगा भारत के सभी प्रदेशों में स्मार्ट विलेज का निर्माण होगा नीचे दिए गए मैं अपने आप विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ?

 

मध्यप्रदेश में स्मार्ट विलेज का निर्माण-



मध्यप्रदेश में सभी जिलों में स्मार्ट विलेज का निर्माण होगा और हमारा मध्य प्रदेश स्मार्ट विलेज के निर्माण से बहुत तीव्र गति से विकास करेगा और एक विकसित प्रदेश बनेगा मध्यप्रदेश में  2100 स्मार्ट विलेज का निर्माण होगा मैप में आप जान सकते हो कि किस जिले में कितने स्मार्ट विलेज का निर्माण होगा | 

 

भारत में कहां-कहां होगा स्मार्ट विलेज का निर्माण ?


भारत में एक प्रदेश विशेष में स्मार्ट विलेज का निर्माण होगा संपूर्ण भारत में 27000 के लगभग स्मार्ट विलेज का निर्माण होगा | भारत में स्मार्ट विलेज सभी प्रदेशों में होगा ऊपर दिए गए मैप में आप जान सकते हो कि किस प्रदेश में कितने स्मार्ट विलेज का निर्माण होगा स्मार्ट विलेज के निर्माण से भारत का आर्थिक विकास बहुत तीव्र गति से होगा और भारत एक विश्व की महाशक्ति बन सकता है |

 

कैसे होगा स्मार्ट विलेज का निर्माण ?

स्मार्ट विलेज में सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी जिन्हें लोग उपयोग करते हैं जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा आप जिस भी सुविधा की अधिक जानकारी चाहते हैं उस सुविधा पर क्लिक कर आप उसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं नीचे सुविधाओं की संपूर्ण जानकारी दी है |

1. गरीबों को फ्री घर  

2. 24 घंटे बिजली  

3. शिक्षा व्यवस्था

4. शुद्ध पेयजल की व्यवस्था  

5. सड़क की व्यवस्था  

6. हॉस्पिटल की सुविधा  

7. डिजिटल सुविधाएं

8. खेल का मैदान  

9. सिक्योरिटी सिस्टम  आदि सुविधाएं होंगी |

 

 स्मार्ट विलेज निर्माण हमारे पर्यावरण को फायदे -

Smart village Project स्मार्ट विलेज से पर्यावरण को अनेकों फायदे होंगे स्मार्ट विलेज से हमारा वातावरण बहुत ही स्वस्थ हो जाएगा स्मार्ट विलेज से पर्यावरण को क्या-क्या फायदे होंगे इसकी जानकारी के लिए नीचे संबंधित लाइन दी गई है उस पर आप क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं |


1.
वृक्षों की कटाई पर पूर्णता नियंत्रण

2. जल प्रदूषण पर नियंत्रण

3. वायु प्रदूषण पर नियंत्रण

 4. भूमि प्रदूषण पर नियंत्रण आदि

 

रोजगार के क्या-क्या अवसर होंगे ?

स्मार्ट विलेज में रोजगार के बहुत सारे अफसर होंगे यहां पर लोग दुकानों पर काम कर सकते हैं स्कूल में पढ़ा सकते हैं मंडी में काम कर सकते हैं और अन्य कई में से पेट्रोल पंप गैस एजेंसी हॉस्पिटल परिवहन सुविधाएं आदि से भी बहुत सारे रोजगार निकलेंगे इससे हमारे देश की बेरोजगारी की समस्या समाप्त हो सकती है |


स्मार्ट विलेज से आम आदमी को क्या क्या लाभ होंगे ?


स्मार्ट विलेज में आम आदमियों को अनेकों सुविधाएं मिलेंगी इससे आम आदमी का जीवन बेहतर होगा और उनके जीवन स्तर में वृद्धि होगी साथ में शिक्षा अस्पताल चिकित्सा की सुविधाएं भी मिलेगी जिससे हम भी विकसित देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगे |

1.मुफ्त में मकान - स्मार्ट विलेज में हर गरीब को मुफ्त में मकान मिलेगा जिसमें उसे रहने के लिए पर्याप्त जगह होगी और घर की रिपेयर पर भी उसे खर्च नहीं करना पड़ेगा जो वह कच्चे घर पर करता था |


2.
रोजगार  - स्मार्ट विलेज में आम आदमी को रोजगार मिलेगा इससे उसके आय में वृद्धि होगी और आय में वृद्धि होने से वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा अच्छे कपड़े और अच्छा भोजन कर सकता है जिससे उसके जीवन स्तर में वृद्धि होगी और कई आधुनिक सुविधाओं का लाभ लेगा |


3.
सुविधाएं  - स्मार्ट विलेज से आम आदमी को कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी जैसे उसके बच्चों के लिए स्कूल डिजिटल सुविधा सड़क की व्यवस्था अस्पताल की व्यवस्था आदि अनेकों सुविधाएं मिलेंगी जिससे उसे कोई भी समस्याएं नहीं होगी |


4.
आय में वृद्धि - स्मार्ट विलेज निर्माण से गरीबों को रोजगार मिलेगा स्मार्ट विलेज में महिला और पुरुष दोनों के लिए रोजगार मिलेगा जिससे उनके आय में वृद्धि होगी और पैसों के लिए उनके पास कोई समस्या नहीं होगी |


5.
बच्चों को शिक्षा - स्मार्ट विलेज में बच्चों को पास में शिक्षा बस जिस व्यक्ति की आय अच्छी नहीं है उसका खर्च सरकार उठाएगी |


6.
सस्ती बिजली - स्मार्ट विलेज में बिजली सोलर पैनल से उत्पादन होगी इससे बिजली उत्पादन की लागत कम होगी और एक आम आदमी को सस्ती बिजली मिलेगी जिससे वह बिजली संबंधित अनेकों सुविधाओं का लाभ ले सकता है मैं अपने घर पर टीवी मोबाइल आदि चला सकता है |


7.
पेयजल व्यवस्था - स्मार्ट विलेज में एक आम आदमी को तेजा आसानी से प्राप्त होगा जिससे उसे नल आदि पर खड़ा नहीं होने पर बढ़ेगा इससे समय की बचत होगी |


8.
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा  - स्मार्ट विलेज में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी कई प्रकार के रोजगार मिलेंगे जिससे महिलाओं के जीवन स्तर में वृद्धि होगी और महिला सशक्तिकरण भी बढ़ेगा |


9.
लोगों के जीवन स्तर में वृद्धि - आम आदमी के पास आय में वृद्धि होगी जिससे वह आधुनिक सुख सुविधाओं का लाभ देगा और अपने जीवन स्तर में वृद्धि करेगा वह बच्चों को अच्छी शिक्षा देगा और साथ-साथ अच्छा भोजन करेगा जिससे कुपोषण की समस्या भी नहीं होगी |


10.
पोषण युक्त भोजन - स्मार्ट विलेज से लोगों के आय में वृद्धि होगी जिससे वह अच्छा भोजन प्राप्त कर सकेंगे और कुपोषण की समस्या का समाधान भी हो सकेगा और उनके बच्चों को पोषण युक्त भोजन भी मिलेगा |

   स्मार्ट विलेज निर्माण से देश को क्या-क्या फायदे होंगे ? 

स्मार्ट विलेज निर्माण से देश को अनेकों लाभ होंगे आज देश के सामने अनेक चुनौतियां है जैसे किसानों की समस्या गरीबी बेरोजगारी शिक्षा में समस्या आदि अनेकों समस्या भारत में विद्यमान है इन सब समस्याओं के कारण भारत तीव्र गति से विकास नहीं कर पा रहा है यह समस्या देश के तीव्र विकास में बाधक होती है इन सब समस्याओं के कारण हमारा देश अन्य विकसित देशों के मुकाबले पीछे रह जाता है सरकार को इन चुनौतियों पर अपना बहुत सारा धन खर्च करना पड़ता है इसके परिणाम स्वरूप अन्य व्यवस्थाओं पर कम खर्च होता है स्मार्ट विलेज निर्माण से इन सब समस्याओं का समाधान किया जाता सकता है और देश का तीव्र गति से विकास किया जा सकता है स्मार्ट विलेज के निर्माण से सरकार के खर्चों में बहुत ज्यादा कमी आएगी और सरकार को टैक्स की प्राप्ति में वृद्धि होगी जिसके परिणाम स्वरूप हमारे देश की आय बहुत अधिक होगी और सभी बड़ी-बड़ी योजनाओं पर खर्च कर सकते हैं जिससे हमारा देश तीव्र गति से विकास करेगा स्मार्ट विलेज निर्माण से देश को होने वाले फायदे नीचे दिए गए हैं  |

1. देश का तीव्र आर्थिक विकास -
स्मार्ट विलेज के निर्माण से देश का तीव्र विकास होगा कई गांव को इकट्ठा कर इसका निर्माण किया जाएगा और इसके के निर्माण से बहुत सारा रोजगार निकलेगा इससे लोगों को कई सुविधाएं मिलेगी जिससे देश का तीव्र विकास होगा |


2.
सरकार की आय में वृद्धि -
स्मार्ट विलेज के निर्माण से लोगों के पास रोजगार होगा जिससे वह वस्तुओं पर अधिक से अधिक खर्च करेंगे जिससे सरकार की आय में वृद्धि होगी अन्य कई चीजें जैसे बिजली पानी आदि से भी आय में वृद्धि होगी |


3.
सरकार के खर्चों में कमी -
स्मार्ट विलेज के निर्माण से लोगों के पास रोजगार होगा जिससे उनके पास पैसा आएगा जिससे सरकार को अनाज स्वास्थ्य शिक्षा आदि पर कम खर्च करना पड़ेगा |


4. क्रय शक्ति में वृद्धि -
स्मार्ट विलेज के निर्माण से लोगों को रोजगार मिलेगा जिससे उनके आय में वृद्धि होगी जब उनके आय में वृद्धि होगी तो वह वस्तुओं पर अधिक से अधिक खर्च करेंगे जिससे उनकी क्रय शक्ति में वृद्धि होगी |


5.
भारत बनेगा विश्व की फैक्ट्री -
स्मार्ट विलेज के निर्माण से हम काफी सस्ती वस्तु उत्पादित कर सकते हैं इसके निर्माण से सस्ती जमीन बिजली पानी आदि जैसी आवश्यकता की पूर्ति की जा सकती है जिससे हम सस्ती वस्तुओं का उत्पादन कर सकते हैं |


6. आदर्श ग्राम संघ का निर्माण -
स्मार्ट ब्रिज का निर्माण भारत के अलावा अन्य देश भी कर सकते हैं अगर वह सब देश मिलाकर एक संगठन बनाते हैं तो वह आदर्श ग्राम संग होगा जो भारत को वर्ल्ड लीडर बना सकता है और भारत उसका नेतृत्व कर सकता है |


7.
वैश्विक स्तर पर महाशक्ति-
स्मार्ट विलेज के निर्माण से भारत एक वैश्विक स्तर पर महाशक्ति बन सकता है भारत के अंदर से गरीबी बेरोजगारी आदि कई समस्याओं का समाधान होने पर यह विश्व के सामने एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा |


8.
भारत बनेगा विश्व गुरु -
स्मार्ट विलेज के निर्माण के उपरांत भारत विश्व गुरु बनेगा जो उसकी पूर्व में पहचान थी |

 

दोस्तों अगर आर्टिकल पसंद आया हो तो आर्टिकल को लाइक शेयर और कमेंट जरूर करें |

 

 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ