Subscribe Us

स्मार्ट विलेज में शिक्षा व्यवस्था

 


आज हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था के सामने अनेकों चुनौतियां हैं भारत की शिक्षा व्यवस्था बहुत ही खराब है खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था में बहुत सी खामियां हैं उन खामियों के कारण हमारे बच्चों का बौद्धिक विकास अन्य देशों के मुकाबले बहुत कम हो पाता है और हमारी खराब शिक्षा व्यवस्था के कारण बच्चों को अच्छी नौकरी नहीं मिल पाती और अरुचिकर होने के कारण वह बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं जिससे के कारण में एक योग्य नागरिक नहीं बन पाते बच्चे बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं जिसके बाद वह गलत कामों में लिप्त हो जाते हैं ऐसे जुआ शराब आदि इसके परिणाम स्वरूप यह देश के लिए घातक सिद्ध होता है अतः स्मार्ट विलेज से इन सब समस्याओं का समाधान हो सकता है और हमारी शिक्षा बहुत अच्छी बन सकती है जिससे हमारे बच्चों का भविष्य बहुत उज्जवल हो सकता है साथ साथ है बच्चे हमारे देश के विकास में योगदान दे सकते हैं हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था में निम्नलिखित खामियां हैं जो नीचे दी गई है

1. शिक्षकों की कमी - हमारे स्कूलों में शिक्षकों की काफी कमी है जिससे बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है 

2. सुविधाओं की कमी - कई स्कूलों में शौचालय पेयजल बैठने की व्यवस्था आदि की कमियां विद्यमान है 

3. स्कूल से दूरी - स्कूल से दूरी होने के कारण कई लड़कियां और लड़के पढ़ाई छोड़ देते हैं सरकार इस पर साइकिल वितरण कर बहुत खर्च उठाती है 

4. मध्यान भोजन - मध्यान्ह भोजन में कई प्रकार का भ्रष्टाचार होता है और जो शेड्यूल में होता है वह खाना बच्चों को नहीं मिलता

5. दोषपूर्ण शिक्षा - बच्चों को सिर्फ स्कूल मैं किताबी ज्ञान दिया जाता है उनके विकास के लिए स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान नहीं दिया जाता है 

6. डिजिटल सुविधाओं का अभाव - भारतीय स्कूलों में डिजिटल सुविधाओं का अभाव है 

7. गुणवत्ता में कमी - हमारे स्कूलों की शिक्षा में गुणवत्ता में काफी कमी होती है 

8. स्कूल छोड़ने की समस्या - शिक्षा व्यवस्था रुचिकर ना होने से कई बच्चे बीच में ही स्कूल छोड़ देते हैं         

 

 

     स्मार्ट विलेज की शिक्षा व्यवस्था


 

स्मार्ट विलेज निर्माण से शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हो सकता है जो हमारे बच्चों के बौद्धिक विकास  और देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है स्मार्ट विलेज में शिक्षा में अनेकों सुविधाएं मिलेंगी जिससे बच्चों का विकास होगा और साथ साथ शिक्षा व्यवस्था रुचिकर होगी जिससे बच्चे बीच में पढ़ाई नहीं छोड़ेंगे बच्चों को स्कूल पास में मिलेगा जिससे कि वह आसानी से स्कूल तक पहुंच सकेंगे और साथ ही लड़कियों को भी स्कूल पास में मिलेगा जिससे उनके परिवार वालों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी शिक्षा के साथ-साथ स्मार्ट विलेज की शिक्षा व्यवस्था में स्किल विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा जिससे बच्चों को नौकरी मिलने के चांस बहुत ज्यादा हो जाएगी वह स्कूलों में स्कूल सीख सकेंगे और भविष्य में उसे स्किल का प्रयोग कर पैसे कमा सकेंगे और जो आर्थिक रूप से कमजोर होगा उसकी शिक्षा का खर्च सरकार उठाती है

1. स्कूल - स्मार्ट विलेज में कई स्कूलों की व्यवस्था होगी 

2 शिक्षक - स्मार्ट विलेज के स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक होंगे

3. बैठने की व्यवस्था - स्मार्ट विलेज के स्कूलों में बैठने की उचित व्यवस्था होगी 

4. प्रोजेक्टर - स्कूलों में पढ़ाई प्रोजेक्टर पर हो सकती है

5. विज्ञान प्रयोगशाला - स्मार्ट विलेज के स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला होगी 

6. साफ शौचालय - स्मार्ट विलेज के स्कूलों में शौचालय साफ होंगे 

7. शुद्ध पेयजल - स्मार्ट विलेज के स्कूलों में शुद्ध पेयजल मिलेगा 

8. सफाई - स्मार्ट विलेज के स्कूल में सफाई की पर्याप्त व्यवस्था होगी 

9. मिड डे मील - स्मार्ट विलेज के स्कूलों में मिले नहीं होगा क्योंकि लोगों के पास पर्याप्त आय होगी और वह स्वयं ही अच्छा भोजन खरीद सकते हैं 

10. शिक्षा में गुणवत्ता - स्मार्ट विलेज के स्कूल में शिक्षा में गुणवत्ता होगी 

11. खेल का मैदान - स्मार्ट विलेज की स्कूलों में खेल के मैदान की व्यवस्था होगी 

12. कंप्यूटर लैब - स्मार्ट विलेज की स्कूलों में कंप्यूटर लैब की व्यवस्था होगी साथ ही इंटरनेट भी होगा 

13. स्कूल बस - गांव से बच्चों को लाने के लिए स्कूल बस की सुविधा भी होगी 

14. आर्थिक रूप से कमजोर - आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का खर्च सरकार उठाएगी

 

 

      शिक्षा संबंधी अन्य सुविधाएं

शिक्षा व्यवस्था में अन्य कई सुविधाएं भी स्मार्ट विलेज में मिल सकती है जो एक गांव में नहीं मिलती जिससे बच्चों को काफी समस्याएं होती है स्मार्ट विलेज में बच्चों को कोचिंग आदि की सुविधाएं मिलेंगी जो नीचे दी गई हैं |

1. कॉलेज - स्मार्ट विलेज में कॉलेज की सुविधा भी होगी

2. प्ले स्कूल - स्मार्ट विलेज मै प्ले स्कूल भी होंगे 

3. कंप्यूटर सेंटर - स्मार्ट विलेज मैं कंप्यूटर सेंटर की व्यवस्था भी होगी 

4. कोचिंग सेंटर - स्मार्ट विलेज में कोचिंग सेंटर भी होंगे |

 

 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ