हेलो फ्रेंड आज के आर्टिकल में जानेंगे कि गांव में किस तरीके से कच्ची सड़क व्यवस्था है और स्मार्ट विलेज के निर्माण से हम सड़कों की समस्या को समाप्त कर सकते हैं |
सड़क की समस्या ---
आज कई गांव ऐसे हैं जहां पर बारहमासी पक्की सड़कें नहीं है जैसे लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने में काफी समस्याएं उत्पन्न होती है बरसात के दिनों में स्थिति और विकराल हो जाती है जिससे ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है सड़क ना होने से अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए तो उसे समय पर इलाज भी नहीं मिलता जिससे वह मृत्यु के द्वार पर भी पहुंच जाता है हमारे देश की सड़क व्यवस्था में निम्नलिखित समस्याएं हैं जो नीचे दी गई |
1. गांव तक सड़क - भारत में कई गांव आज भी ऐसे हैं जहां बारहमासी सड़कें नहीं है| जिससे ग्रामीणों को एक गांव से दूसरे गांव या शहर जाने में समस्याएं होती है जो बच्चे स्कूल जाते हैं उन्हें भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है |
2. आंतरिक गलियां - आज भी कई गांव में अंदर की सड़कें कच्ची होती है| जिससे ग्रामीणों को गांव में ही एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में जाने में अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है |
3. खेतों तक कच्ची सड़क - आज भी गांव के किसानों को खेत तक पहुंचने के लिए कच्ची सड़कों का सामना करना पड़ता है| किसान सब्जी का उत्पादन करना चाहे तो उसके खेत तक पक्की सड़क नहीं होती जिससे परिवहन नहीं पहुंच पाती परिणाम स्वरूप सब्जी जैसी फसलों की खेती नहीं कर सकता |
4. भूमि अधिग्रहण की समस्या - आज भी सरकार को सड़क बनाने में भूमि अधिग्रहण की समस्या का सामना करना पड़ता है| जिसके परिणाम स्वरूप कई सड़कों का निर्माण नहीं हो पाता और भूमि अधिग्रहण में सरकार को बहुत सारा पैसा खर्च करना पड़ता है जिससे सड़क की लागत में वृद्धि हो जाती है |
5. फंड की समस्या - सड़क निर्माण में सरकार को पैसों की समस्या का सामना करना पड़ता है| आर्थिक समस्याओं के परिणाम स्वरूप हमारे देश की कई सड़कों का निर्माण नहीं हो पाता जिससे वह कच्ची रह जाती है |
स्मार्ट विलेज में सड़क की व्यवस्था
स्मार्ट विलेज निर्माण से सड़क की व्यवस्था में बहुत सुधार होगा जिससे लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में कोई समस्याएं नहीं होगी और लोग आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच सकते हैं |
1. चौड़ी सड़कें - आदर्श ग्राम में मुख्य सड़क चौड़ी होगी जिससे परिवहन
आराम से निकल सकते हैं और लोगों को कोई भी समस्याएं नहीं होगी |
2. फुटपाथ - सड़कों के किनारे पैदल चलने के लिए फुटपाथ की व्यवस्था होगी जिस पर लोग
साइकिल और पैदल आसानी से चल सकते हैं |
3. पार्किंग - वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा होगी जिसमें लोग अपने परिवहन खड़ा कर सकते हैं और उनके परिवहन
सुरक्षित रहेंगे |
4. स्ट्रीट लाइट - सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होगी जिससे रात में
अंधेरा नहीं होगा और लोग रात में भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर बिना बैटरी के जा
सकते हैं |
5. बस स्टैंड - आदर्श ग्राम में बस स्टैंड ब बस स्टॉप होंगे जहां से लोग किसी भी स्थान के लिए यात्रा कर सकते हैं और
बैठने की भी पर्याप्त व्यवस्था होगी इससे यात्रियों को कोई भी असुविधा नहीं होगी |
6. हाईवे आदर्श - ग्राम में 80% जनसंख्या हाईवे के किनारे होगी जिससे उन्हें
सड़क के लिए कोई भी समस्याएं नहीं होगी और एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से जा
सकेंगे |
7. पेड़ - आदर्श ग्राम में सड़कों के किनारे पेड़ लगाए जाएंगे जिससे पेड़ों
की संख्या में वृद्धि होगी और स्मार्ट विलेज का पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा |
8.जल निकासी - सड़कों के किनारे जल निकासी की यह जाली लगाई जाएगी जिससे बरसा जल संरक्षण होगा और हजल तालाब
में आ जाएगा जिससे जो जल संरक्षित होगा उसका प्रयोग भविष्य में किया जा सकता है |
दोस्तों आर्टिकल पसंद आया हो तो आर्टिकल को लाइक शेयर कॉमेंट्स जरूर करें |
0 टिप्पणियाँ